रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने शराब घोटाले के आरोप में राज्य के पूर्व एक्साइज कमिश्नर निरंजन दास को गिरफ्तार किया।
दास को इस घोटाले को चलाने वाले गिरोह की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दास पर सरकारी शराब दुकानों में बिना हिसाब-किताब के शराब बेचने, अधिकारियों के तबादले, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी, खराब शराब नीति लाने में सहयोग और अन्य तरीकों से गिरोह को फायदा पहुंचाने के बदले कई करोड़ रुपये की अवैध कमाई करने का आरोप है।




