छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में 5 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रायपुर स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां CBI की ओर से 14 दिन की रिमांड की मांग की गई है। मामले में सुनवाई फिलहाल जारी है।

जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों में पीएससी की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पीएससी के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि आरती वासनिक पर प्रश्न पत्र लीक कराने का आरोप है। पहले भी CBI ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन तब सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया था।

Join us on:

Leave a Comment