धमतरी…. तहसील साहू समाज शहर धमतरी के पदों पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। इस दौरान चंद्रभागा साहू को शहर तहसील की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
निर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में डॉ. रामकुमार साहू (उपाध्यक्ष पुरुष), भगवती साहू (उपाध्यक्ष महिला), रामेश्वर साहू (संगठन सचिव पुरुष), और निर्मला साहू (संगठन सचिव महिला) शामिल हैं।
 
								 
								 
															 
															 
															 
															 
				 
															



