फेंसिंग तार में करंट से महिला की मौत

SHARE:

नगरी…. ग्राम बेलरगांव में खेत में लगे फेंसिंग तार में करंट से 32 वर्षीय महिला   की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हेमलता पटेल बेलरगांव स्थित यूनिक स्कूल में सफाईकर्मी का काम करती थीं। घटना के दिन 25 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो पता चला कि वह वहां पहुंची ही नहीं थीं।

 

अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे पास के खेत में महिला का शव फेंसिंग तार में चिपका हुआ मिला। खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर तत्काल सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Join us on:

Leave a Comment