नगरी….. भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरी स्थित पेंशनर्स भवन में बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय विकसित भारत एवं जीएसटी फॉर्म-02 रहा। जिसमें नगर के पेंशनर्स समाज एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाई है. नेहरू निषाद ने देश के शौर्य, विकास कार्यो और कल्याणकारी योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए इसे नए भारत का स्वर्णिम युग करार दिया.
कार्यक्रम में मोहन नाहटा, रवि दुबे, श्रवण मरकाम, कमल डागा, महेंद्र नेताम, अंगद राम, बलजीत छाबड़ा, मिश्रीलाल साहू, हृदय साहू, रूपेंद्र साहू, गुरु प्रसाद साहू, नरेंद्र नाग उपस्थित रहे.




