महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में हवन-पूजन

SHARE:

सिहावा….. शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी तिथि पर शीतला शक्ति पीठ, सिहावा में पारंपरिक विधि-विधान के साथ हवन-पूजन, आरती और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और धर्म लाभ लिया। हवन की शुरुआत दोपहर 12 बजे पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ की गई, जो देर शाम तक चला। इस दौरान हवन में औषधीय युक्त संखला सामग्री का उपयोग किया गया। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से प्रथम अध्याय से तेरहवें अध्याय तक के अनुसार यज्ञशाला में प्रवेश कर यज्ञ में आहुति दी। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात माता की आरती की गई और सभी ने सुख-समृद्धि, शांति व स्वास्थ्य की कामना की। महाष्टमी पर विशेष रूप से नव कन्याओं और लंगरुवा महाराज (बालक) का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। यह परंपरा नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी के बाल रूप में कन्याओं की पूजा के रूप में निभाई जाती है। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजन कर पुण्य अर्जित किया।

Join us on:

Leave a Comment