धमतरी । जिले के रुद्री पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक धनेश कुमार देवांगन ने शुक्रवार को जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक धनेश कुमार ने यह कदम किसी अज्ञात कारण से उठाया। साथी कर्मियों ने जब उसे गंभीर हालत में देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है ।




