Dhamtari : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर यूनिटी मार्च

SHARE:

धमतरी….  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले के नगर पंचायत आमदी में आज भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। पदयात्रा आमदी से शुरू होकर पोटियाडीह, मुजगहन, रत्नाबांधा, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई।
मार्च में राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान मार्ग में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment