कुरुद में बह रही श्रीमद भगवत कथा की धारा, भक्तिमय हुआ नगर

SHARE:

कुरूद। नगर में सिन्हा परिवार के तत्वाधान में विगत 27 नवंबर से भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन पुराना मंडी प्रांगण में किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से देर शाम तक कथावाचक नारायण महराज श्री निकुंज आश्रम जंजगिरी के श्री मुख से पावन कथा का रसपान किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होकर श्री मद भागवत कथा का रसपान कर रहे है। प्रथम दिन कलश यात्रा , वेदीपूजन , भागवत महात्म्य , शुकदेव जन्म के साथ कथा का भव्य शुभारंभ हुआ।इसके उपरांत द्वितीय दिवस वराह अवतार ,कपिल देव जन्म और ध्रुव चरित्र का दर्शन कराया गया। तीसरे दिन जड़ भरत चरित्र,प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार की कथा सुनाई गई।चौथे दिन गजेंद्र मोक्ष ,वामन चरित्र ,समुद्र मंथन ,रामकथा का वर्णन किया गया।आज सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव,बाल लीला, गोवर्धन लीला ,छप्पन भोग का वर्णन किया गया।

अंतिम दिन तीन दिसंबर को सुदामा चरित्र, भागवत निरूपण,परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम ,मुख्य चढ़ौत्री,गीता पाठ,तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति,सहस्त्र धारा,महाआरती एवं भंडारा का आयोजन होगा।कथा के माध्यम से महराज नारायण के श्री मुख से प्रतिदिन कथाओं का वर्णन कर जीवन दर्शन और जीवन को सार्थक बनाने के लिए संदेश दिया जा रहा है।प्रतिदिन नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है।साथ जनप्रतिनिधि और गणमान्य जन भी इस पावन कथा का रसपान कर रहे है।पूरा नगर भक्तिमय हो गया हैं।

Join us on:

Leave a Comment