पुराना बस स्टैण्ड भखारा में चाकूनुमा हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, लोगों को डरा धमका रहा था आरोपी

SHARE:

धमतरी। थाना भखारा क्षेत्रांतर्गत पुराना बस स्टैण्ड भखारा के पास एक युवक को चाकूनुमा हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी अपने हाथ में चाकूनुमा हथियार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी रवि नायक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चाकूनुमा हथियार जप्त किया गया। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 149/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है ।

Join us on:

Leave a Comment