प्रदीप साहू @ नगरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार सिहावा विधानसभा अंतर्गत मानस ग्राम सांकरा के गांधी चौक में 30 दिसंबर को अटल स्मृति दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में शालिनी राजपूत (SIR प्रभारी, सिहावा विधानसभा) एवं सरला जैन (पूर्व अध्यक्ष, निशक्तजन आयोग) अध्यक्षता विधायक श्रवण मरकाम इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, अटल स्मृति विधानसभा प्रभारी कमल डागा, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, नगरी मंडल प्रभारी रवि दुबे, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, मगरलोड मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, नगरी मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र नेताम, जनपद सदस्य राजेश गोसाई, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हुमीत लिमजा, सरपंच नागेंद्र बोरझा, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नरसिंग मरकाम, मंडल मंत्री संतोष ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शालिनी राजपूत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




