रायपुर। सिमगा विकासखंड के शा.उ. मा. विद्यालय नवापारा राष्ट्रीय खिलाड़ियों से अपनी पहचान बना रही है। वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के बाद अब राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा तान्या ध्रुव का चयन होने पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बारे में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 13 से 17 जनवरी तक झारखंड के रांची में राष्ट्रीय साइकलिंग प्रतियोगिता मे तान्या ध्रुव छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में अध्यनरत तान्या ध्रुव माता संतोषी ध्रुव छोटे से गांव बरडीह की निवासी है, बालिका वर्ग की सीनियर आयु वर्ग में यह छात्रा ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर पर लगातार जीत हासिल कर,अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल प्रतिभा दिखाने जा रही है। जहां देशभर के सभी राज्यों से सैकड़ो साइकिलिस्ट भाग लेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य भीष्म कुमार पैकरा ने बधाई देते हुए कहा की वॉलीबॉल एथलेटिक्स और शतरंज में राज्य स्तर पर काफी खिलाड़ी निकले हैं, इस सत्र राष्ट्रीय स्तर पर तीन खिलाड़ियों ने स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि के लिए सिमगा जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, सरपंच डोमार सिंह मारकंडेय, उप सरपंच लोकनाथ वर्मा,पूर्व सरपंच भुनेश्वर वर्मा, बरडीह सरपंच दिनेश चौरे,वरिष्ठ शिक्षक उत्तम कुमार साहू, सत्येंद्र चौबे, संकुल समन्वयक फलेंद्र कैवर्थ सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, बलौदा बाजार एथलेटिक संघ के पदाधिकारी आदित्य सिंह ठाकुर,खेल प्रेमी सचिन जैन,बरडीह व नवापारा के समस्त ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी है।



