Dhamtari : गणतंत्र दिवस समारोह में जिले में 26 विभागों के 86 अधिकारी- कर्मचारी हुए सम्मानित

SHARE:

धमतरी। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 26 विभागों के 86 अधिकारी-कर्मचारी को आज मुख्य अतिथि विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर ससम्मानित किया।
सम्मानित किए जाने वाले विभागों में शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य शासकीय विभाग शामिल हैं।
सबसे अधिक 22 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस विभाग से चयनित किए गए हैं। इसके अलावा राजस्व और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 7 -7 तथा अन्य विभागों से 1 से 5 अधिकारी-कर्मचारी सम्मान सूची में शामिल हैं।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह सम्मान कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय सेवा, प्रशासनिक दक्षता एवं जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment