रायपुर…. छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज में विगत 8 फरवरी को हुए चुनाव में भारी मात्रा में अनियमितता पाई गई। जिसके कारण चुनाव प्रत्याशी भुवन अवसरिया, पुष्कर कहार,शिव भोई, प्रशांत नायक, योगेश कश्यप और अनेक राज के अध्यक्षों के द्वारा दावा आपत्ति दर्ज किया गया है और चुनाव अधिकारी से मांग की गई है कि चुनाव में हुए गड़बड़ी की जांच कर समाधान करे तब तक के लिए परिणाम पर रोक लगाई जाए।
लेकिन दावा आपत्ति करने के बाद भी चुनाव अधिकारी द्वारा दावा आपत्ति का निराकरण किये बिना परिणामों की घोषणा कर दी गई। जिसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए क्रमशः ईश्वरी मानस, संजय बनवासी और मिथलेश बोयर के नाम की घोषणा कर दी गई। जो कि तर्क संगत नहीं है।




