ग्राम पंचायत कौही में शिवरात्रि मेला का भव्य आयोजन

SHARE:

कुरुद…. ग्राम पंचायत कौही में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवरात्रि मेला का भव्य आयोजन मेला समिति ग्राम कौही के द्वारा स्वयंभू महादेव शिव शंकर के मंदिर प्रांगण में रखा गया जिसमें अतिथि बनकर  लेख राम साह पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली, प्रीतम साहू सरपंच ग्राम बोरडा, घनश्याम साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धमतरी एवं मेला समिति के सदस्य गण श्रद्धालु दूर-दूर से आकर भगवान शिव शंकर से आशीर्वाद लिए.

लेख राम साहू ने कहा कि मेला पारिवारिक मेहमानों को आमंत्रित कर एवं आपस में मिलजुल कर रहना एवं दुर गए बेटी एवं बेटा नौकरी पेसा वाले भी मेला में घर आकर परिवार के साथ आनंद मय पल बिताते हैं और अपने जीवन एवं परिवार को एक सूत्र में बांधकर परिवार को संगठित कर रखना ही जीवन का सार है मैं भगवान महादेव जी से प्रार्थना करता हूं कि इस क्षेत्र के जनता में आपसी प्रेम बना रहे एवं मिलजुल कर मेला का आनंद लें मंदिर समिति के सदस्यों को भी बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद दिए कि ऐसे सुंदर व्यवस्थित ढंग से मेला का आयोजन किये एवं युवाओं को नशा पान से दूर रहकर सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया.

Join us on:

Leave a Comment