शिव महापुराण कथा सुनने से होता है जीवन में शांति का अनुभव – लेख राम साहू
कुरुद। ग्राम पंचायत गुजरा में समस्त ग्राम वासी एवं सियाराम सनातन सेवा समिति के द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक स्वामी नंदाचार्य महाराज के मुखारविंद से शिव महापुराण में भगवान शिव शंकर का कथा श्रवण कराया गया, जिसमें भक्तगण प्रसन्न एवं आनंदित हुए।
इस कार्यक्रम में अतिथि बनकर पहुंचे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली, गोविंद साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अमरदीप साहू, द्विज राम साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए. लेखराम साहू अपने उद्बोधन में कहा कि इस ग्राम पंचायत में धार्मिक कार्यक्रम समय-समय पर होते रहते हैं जिससे इस ग्राम पंचायत का माहौल धार्मिक बना रहता है। शिव महापुराण कथा सुनने से जीवन में शांति का अनुभव होता है एवं विचार सकारात्मक रहता है, जिससे आदमी का विचार हर व्यक्ति के बारे में अच्छा सोचता है. मैं भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस क्षेत्र को नशापन से दूर रखें और इस क्षेत्र में अपना कृपा बनाए रखें मैं इस ग्राम पंचायत के एवं समिति के सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि इस अवसर में मुझे आमंत्रित की एवं बोलने का अवसर दिया।




