धमतरी। संचालनालय समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 फरवरी से 23 फरवरी तक रायपुर में विशेष बायोनिक हैंड (कृत्रिम हाथ) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उन दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से आयोजित है, जिनके हाथ कोहनी से कटे हुए हैं। इस शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को अत्याधुनिक बायोनिक हैंड निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि निजी संस्थानों में इस प्रकार का बायोनिक हैंड तैयार कराने में लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक का खर्च आता है, जबकि इस शिविर में यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
समाज कल्याण विभाग ने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक इस जानकारी को पहुंचाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजन इस अवसर का लाभ उठा सकें।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7587133075 पर संपर्क किया जा सकता है।



