धमतरी। जिले के दो अलग अलग स्थानों पर गांजा बिक्री करते 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 1045 ग्राम गांजा, नगदी व मोबाइल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार जिले में मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि भरदा चौक कुरूद यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए हैं। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी हीरा लाल मण्डावी और बिरेन्द्र नेताम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान हीरालाल मण्डावी के पास से 30 छोटे पैकेट में 110 ग्राम गांजा व 3290 रुपये नगदी और बिरेन्द्र नेताम के पास से 550 ग्राम गांजा, 2 मोबाइल जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 20(ख), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
वहीं पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कन्हारपुरी रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी खेमराज उर्फ नानू नगारची को पकड़ा। आरोपी के पास से 385 ग्राम गांजा, 5 छोटे पैकेट गांजा, बिक्री रकम 1,750 रुपये, 15 खाली पॉलीथीन, 1 मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




