कुरुद। ग्राम भटगांव में आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था के सरिता बहन ने प्रवचन बहुत ही भावुक कर दिया। उन्होंने शिव शंकर जी के अपार लीला एवं भक्तों के कष्ट हरने वाले महादेव के कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव शंकर की पूजा कैसी करनी चाहिए, भगवान शिव में जो धतूरा कनेर और भांग चढ़ाया जाता है जो अत्यंत ही जहर है अगर भांग जैसे जहरीली वस्तु को चढ़ाकर पूजा कर परंपरा को निभाया जा रहा है जो अत्यंत ही पीड़ा दायक है, इस पर परिवर्तन बहुत ही जरूरी है। अपने मन में जो जहर एवं कड़वा शब्द है उसे भगवान शिव पर अर्पित कर भगवान से आशीर्वाद लेना होगा तब जाकर आज के परिवेश एवं जीवन शैली में परिवर्तन निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा।
लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की जो भी सच्चे मन से पूजा करेगा उसे धन संपत्ति एवं परिवार में एकता जैसी महान धन की प्राप्ति होती है मैं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी सरिता बहन को प्रणाम करते हुए भटगांव एवं आसपास से आए प्रवचन में भाग लिए सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।




