कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज ने किया वैशाली द्विवेदी और शिवांगी द्विवेदी का सम्मान

SHARE:

कुरूद…. कुरुद निवासी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी जो की मुंबई के होटल मैनेजमेंट में कार्यरत की सुपुत्री वैशाली द्विवेदी व कुरुद में वकिल व नोटरी लक्ष्मी कांत द्विवेदी की सुपुत्री शिवांगी द्विवेदी दोनों सगी चचेरी बहनों के चिकित्सक बनने से परिजनों,समाज सहित नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। वैशाली द्विवेदी ने शासकीय मेडिकल कॉलेज अकोला महाराष्ट्र से एम बी एस व एम एस ओबीजीवाय स्त्री रोग विशेषज्ञ बीकेईऐम हास्पिटल मुंबई से किया। शिवांगी द्विवेदी ने बीएएमएस राजीव लोचन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज चंदखुरी से डिग्री प्राप्त किया। तहसील ब्राह्मण सामाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर वैशाली व शिवांगी ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित हो , कड़ी मेहनत,सही मार्गदर्शन व परिजनों का सपोर्ट से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।अपने चिकित्सक जीवन में सम्पूर्ण सेवा भाव के साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ लोगों को दे सके यही उद्देश्य रहेगा।

सम्मान समारोह में प्रमुख तौर पर हैग्रीव प्रसाद शर्मा, तहसील ब्राह्मण सामाज अध्यक्ष कमलेश तिवारी, महेश शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, लक्ष्मी कांत द्विवेदी,देवकांत द्विवेदी, आशीष शर्मा, प्रमोद दुबे,रवि शर्मा, अनिल झा,राममोहन पांडे,चंदन शर्मा,अजय कांत दुबे,आर्यन्स द्विवेदी, प्रभात द्विवेदी,सुमन द्विवेदी, अर्चना द्विवेदी, ज्योति द्विवेदी, कल्याणी शर्मा, रश्मि दुबे,शिला तिवारी,पूर्वा ,श्री सहित अनेक विप्र जन उपस्थित थे।

 

 

Join us on:

Leave a Comment