रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।



