चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले जिला बदर आरोपी को पुलिस ने दबोचा

SHARE:

धमतरी…..  थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चाकू लहराकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले जिला बदर आरोपी दुमेन्द्र लहरे को गिरफ्तार किया गया।

पेट्रोलिंग के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को शिवाजी चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तालाबपार स्थित रत्नाबांधा शराब भट्ठी रोड, धमतरी में एक जिला बदर आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर धमतरी पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर  स्टील का धारदार चाकू लहराते हुए आरोपी दुमेन्द्र लहरे को गिरफ्तार किया. जांच में पाया गया कि आरोपी पूर्व से जिला बदर आदेश के अधीन है। धमतरी जिला में प्रवेश के संबंध में अनुमति संबंधी दस्तावेज एवं कोई वैध आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू जप्त किया गया। उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 223 बीएनएस, 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14, 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Join us on:

Leave a Comment

और देखें