अफीम की खेती, बलरामपुर के कुसमी में लहलहाती फसल जब्त

SHARE:

रायपुर। बलरामपुर जिले में भी अफीम की अवैध खेती  का  मामला सामने आया है। पुलिस ने कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम भदली के पास जंगल किनारे लगभग 5 एकड़ में उगाई गई अफीम की फसल पकड़ी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां बड़े क्षेत्र में अफीम के पौधे लहलहाते हुए मिले। ज्यादातर पौधों में फूल और कई में फल भी लग चुके थे।

मिली जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर अफीम लगाई गई है, वह गांव के रूपदेव भगत और कौशल भगत का है। खेत से कुछ दूर वन विभाग द्वारा चूहीदाह नाले में बनाए गए स्टाप डेम से पंप लगाकर सिंचाई की जाती थी।

पंचायत के सरपंच फेकुंदर नाग ने बताया कि जनवरी माह में गांव वालों ने खेती की फोटो भेजी थी। मैने पुलिस को व्हाट्सऐप से फोटो भेजा था और थाने में फोन कर सूचना दी थी। पुलिस वालों ने कहा-ठीक है दिखवाते हैं।

Join us on:

Leave a Comment