धमतरी…. धमतरी पुलिस की गांजा के विरुद्ध एक और कार्यवाही की है. 488 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था.
थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महिमासागर वार्ड नहर पार स्थित मुक्ति धाम के पास दो युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की। मौके पर मौजूद दो संदेहियों मुकेश सोनकर तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ की । तलाशी लेने पर विधि से संघर्षरत बालक के पास रखे क्रीम रंग के थैले से पारदर्शी पॉलीथीन में मादक पदार्थ गांजा (कुल वजन 488 ग्राम) एवं 20 नग प्लास्टिक के छोटे रेपर बरामद हुए। वहीं आरोपी मुकेश सोनकर के पास से गांजा बिक्री की नगदी रकम 4,500/- रुपये जप्त की गई। बरामद 488 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 24,400/- रुपये आंकी गई है। मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी मुकेश सोनकर के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




