नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक चरण और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। सभी राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है।
चुनाव कार्यक्रम
केरल – 9 अप्रैल
असम – 9 अप्रैल
पुदुचेरी – 9 अप्रैल
तमिलनाडु – 23 अप्रैल
पश्चिम बंगाल – 23 और 29 अप्रैल
मतगणना – 4 मई
मतदाताओं और मतदान केंद्रों के आंकड़े
चुनाव आयोग के अनुसार इन पांच राज्यों में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हैं। इनमें पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़, असम में 2.5 करोड़ और केरल में करीब 2.70 करोड़ मतदाता शामिल हैं। इन राज्यों में कुल 2.18 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि चुनाव ड्यूटी के लिए करीब 25 लाख अधिकारी-कर्मचारी और 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।




