रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू को एसीबी-ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसीबी-ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध के तहत की गई है। आरोपी को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 17 मार्च से 30 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इस दौरान उससे घोटाले के मामले में पूछताछ की जाएगी।




