रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नई प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी कर दी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखकर यह जिम्मेदारियां सौंपी है. संगठन की जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कुल 84 नेताओं को कार्यसमिति सदस्य के रूप शामिल किया गया है. वहीं 69 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 25 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.





