धमतरी। तहसील साहू समाज धमतरी परिक्षेत्र साहू समाज एवं ग्रामीण साहू समाज तेलीनसत्ती के संयुक्त तत्वाधान में तेलीनसत्ती माता के प्रांगण में पाप मोचनी एकादशी के शुभ अवसर पर मां कर्मा जयंती मनाई गई। समाज के प्रमुखों द्वारा मां कर्मा की पूजा अर्चना आरती के बाद खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात समाज प्रमुखों का स्वागत सम्मान किया गया ।
साहू समाज के मांग पर नरेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ वस्त्रालय साहू समाज कार्यालय के लिए 50 कुर्सी का दान किया। साहू समाज ने ऐसी दानवीर भामाशाह जी का हमेशा चंदन वंदन के साथ स्वागत कर सम्मान किया।
लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज एक विशाल समाज होने के नाते जागरुक एवं शिक्षित समाज हैं। शिक्षित समाज होने के कारण संगठित भी है । मैं सभी सामाजिक भाइयों से निवेदन करता हूं कि जिस तरह की एकता समाज में है, वही एकता अपने परिवार एवं भाइयों में भी बनाए रखें ताकि परिवार संगठित एवं समृद्ध बना रहे ।
इस अवसर पर गणेशराम साहू अध्यक्ष साहू समाज धमतरी, नरेंद्र साहू, दयाराम साहू, संतराम साहू, गोपाल साहू, एवं अन्य पद अधिकारी गण और ग्रामीण उपस्थित रहे।




