गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध एक और कार्यवाही की है। गांजा बिक्री करते दो आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने  गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से 518 ग्राम गांजा, मोबाइल व मोटरसायकल जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।आरोपियों को जेल भेजा गया।

थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं।  सूचना पर अर्जुनी पुलिस टीम ने ग्राम नवागांव कंडेल में घेराबंदी कर गांजा के साथ आरोपी सोनराज साहू, रविकुमार चंद्राचल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 518 ग्राम  गांजा,  मोबाइल, 1 मोटरसायकल  तथा बिक्री रकम 2,680 रूपये जप्त किया गया। जप्त संपत्ति की कुल कीमत 82,680/- रूपये है। आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20 (बी), ।। (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

Join us on:

Leave a Comment