कुरुद को दोहरी सौगात: विधायक अजय चंद्राकर करेंगे वन विभाग के नए कार्यालय और ‘स्मार्ट लाइब्रेरी’ का भव्य लोकार्पण

SHARE:

कुरुद। नगर के विकास और सुशासन की दिशा में 22 मार्च (रविवार) का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। कुरुद विधायक एवं पूर्व मंत्री  अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में एक ही मंच से दो बड़े प्रकल्पों का शुभारंभ होगा। जहाँ एक ओर वन विभाग की नई विंग का आगाज होगा, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘स्मार्ट लाइब्रेरी’ जनता को समर्पित की जाएगी।

. ज्ञान का नया मंदिर: नगर पालिका की ‘स्मार्ट लाइब्रेरी’
नगर पालिका परिषद कुरुद द्वारा तैयार की गई यह लाइब्रेरी केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला एक डिजिटल हब है। अत्याधुनिक सुविधाओं, ई-लर्निंग संसाधनों और शांतिपूर्ण वातावरण से सुसज्जित यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

प्रकृति और विज्ञान का मेल: अनुसंधान एवं विस्तार कार्यालय वीर सावरकर संकुल (डिपो गार्डन) में शुरू होने जा रहा सहायक वन संरक्षक कार्यालय, क्षेत्र में वैज्ञानिक वानिकी के नए युग की शुरुआत करेगा। यहाँ पौधों के उन्नत शोध और वानिकी विस्तार की योजनाओं पर काम होगा, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को तकनीकी मजबूती मिलेगी।
इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुरुद विधायक एवं पूर्व मंत्री  अजय चंद्राकर उपस्थित रहेंगे, जिनके कर-कमलों द्वारा कार्यालय की पट्टिका का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम की विशिष्टता को बढ़ाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे, जिनमें ज्योति चंद्राकर (अध्यक्ष, नगर पालिका कुरूद कुरुद), गौकरण साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी), गीतेश्वरी साहू (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कुरुद), ज्योति हरखचंद जैन (अध्यक्ष, नगर पंचायत भखारा), सतीश जैन (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कुरुद)।

 

 

Join us on:

Leave a Comment