धमतरी। नगरी सांकरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा के मशानडबरा में हिंसक वन्य जीव ने रात में एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि तेंदुआ होने की आशंका जताई जा रही है, ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शिकारी जानवर ने बछड़े के सिर के सामने के हिस्से को बुरी तरह भक्षण कर लिया है।
सुबह जब ग्रामीणों ने बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की तत्काल जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दे दी गई है।




