हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे,  पिस्टल व जिंदा कारतूस जब्त

SHARE:

धमतरी। धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। अवैध पिस्टल व 11 कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल हिस्ट्रीशीटर सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर धमतरी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी सौरभ सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर 1 देशी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.84/26 धारा 25आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पेश पर जेल भेजा गया है।

Join us on:

Leave a Comment