धमतरी। जिला धोबी समाज की महिला जिला अध्यक्ष नीलू रजक को बनाई गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री के रूप में उन्होंने पार्टी की निस्वार्थ रूप से लंबे समय तक सेवा की है। इसके चलते पार्टी के छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं तक भी उनका जीवंत संपर्क है। नीलू रजक के अध्यक्ष बनने पर निरंतर लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दिए जाने का सिलसिला चल रहा है।




