रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ कार्रवाई की है। रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एसआई की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया था। इसी मामले में यह कार्रवाई की गई है। गुरुवार को शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नया रायपुर पुलिस मुख्यालय तय किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान डांगी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं।




