नगरी। पत्रकारिता को और मजबूत आधार देने की दिशा में नगरी ब्लॉक में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नई ऊर्जा के साथ कदम बढ़ाया है। स्थानीय रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन के पुनर्गठन की रूपरेखा तय हुई।
बैठक में पुनर्गठन के तहत नगरी ब्लॉक की नई टीम सर्वसम्मति से चुनी गई। जीवन नाहटा को संरक्षक, अंगेश हिरवानी को अध्यक्ष और कुलदीप साहू को महासचिव बनाया गया। वहीं थरून निषाद उपाध्यक्ष, मिथलेश पटेल कोषाध्यक्ष और नारद साहू (बेलरगांव) मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।




