कुरूद ब्लॉक में ग्रेडिंग के नाम पर किसानों से उगाही पर जांच हो- लेख राम साहू

SHARE:

कुरुद।  राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने कि उद्देश्य से धान के बाद अब उन्हारी फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया गया है, लेकिन कुरूद ब्लॉक में जमीनी हकीकत सरकार का मनसा क्यों उलट नजर आ रहा है। यहां कियान्वयन एजेंसियो द्वारा चना खरीदी के नाम पर अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। जिला प्रशासन ने कुरूद क्षेत्र की दो सहकारी समिति कातलबोड और कुरूद को चना खरीदी के लिए अधिकृत किया है। 3 दिन पहले यहां भाजपा नेताओं के संरक्षण में पुरी तामझाम के साथ के साथ खरीदी का शुभारंभ किया गया । जिसमें विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर अतिथि बनकर पहुंचे थे। उनके जाते ही अधिकारियों ने अपना खेल शुरू कर दिया।

पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर के गृह नगर में चल रही इस कथित अवैध उगाही का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय वकील ने सोशल मीडिया पर गड़बड़ी की जानकारी साझा की। इसके बाद कई पीड़ित किसान भी खुलकर सामने आए। किसानों का आरोप है कि शुरू में चने की नमी और कचरा होने की बात कह कर फसल रिजेक्ट कर दी जाती है। कथित तौर पर लेनदेन की सुविधा शुल्क मिलते ही उसी चने को ग्रेडिंग मे पास कर दिया जाता है। इस संबंध में पूर्व विधायक लेख राम साहू एवं राष्ट्रीय समन्वयक ने कृषि मंत्री राम विचार नेताम को चिट्ठी लिखकर जांच की मांग की और अन्य सहकारी समिति जहां चना की खरीदी हो रहा हो वहां भी जांच करने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment