कुरुद मेला में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

SHARE:

कुरुद। क्षेत्र के मेला स्थल में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव (थुवा) निवासी मोहित साहू अपने दोस्तों के साथ ई रिक्शा में बैठकर कुरुद मेला घूमने आया था। इसके बाद रात करीब 12 बजे घर लौटने के दौरान जब उसके साथी ई रिक्शा में बैठ चुके थे, तभी कुछ युवकों ने मोहित और उसके साथी गिरेन्द्र एवं सोनू को जबरन अपने ऑटो में बैठने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुँच गया। इस दौआर्ण अज्ञात युवक ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके सीने में चोटें आई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Join us on:

Leave a Comment