महासमुंद। जिले में पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया हैं। जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। दरअसल 6 तस्कर ओडिशा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ये गांजा ले जा रहे थे। इस पिकअप में ऊपर तक तरबूज भरे हुए थे और इन्हीं तरबूजों के नीचे ये गांजे की तस्करी कर रहे थे।
सिंघोड़ा थाना प्रभारी को शुक्रवार को जानकारी मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा लोड हैं. सोर्स ने पिकअप नंबर (OD15V4676) भी बताया था. इसके साथ ही गांजा लोड पिकअप वाहन के आगे चल रही कार (UP96Q3658) के बारे में भी जानकारी मिली, जो प्रोटेक्शन के लिए आगे-आगे चल रही थी। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन और कार दोनों को जब्त कर लिया है. उनमें सवाल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन 6 आरोपियों में 4 उत्तर प्रदेश और बाकी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.



