प्रेस क्लब में डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

SHARE:

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को प्रेस क्लब रायपुर पहुंचे और आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘नक्सलवाद पर विजय’ में भाग लिया। इससे पहले मंच पर प्रेस क्लब की ओर से उनका स्वागत किया गया। राजधानी रायपुर स्थित रायपुर प्रेस क्लब में “नक्सलवाद पर विजय” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ से सशक्त नक्सल कैडर खत्म हुआ।

कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि 50 वर्षों का संघर्ष दो वर्ष में खत्म हुआ। बस्तर की जनता ने अब नक्सलवाद को नकार दिया है। सरकार ने नक्सल को लेकर चर्चा के सारे विकल्प खुले रखे थे। आर्म्स फोर्स की ऑपरेशन में बड़ी सफलता रही। उनके अदम्य साहस को सलाम है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने सहयोग देने की बजाय एनकाउंटर को लेकर आरोप लगाया। इसके जवाब में नक्सली प्रेस नोट भी जारी किया था। पर आज विपक्ष को भी बस्तर की जनता ने जवाब दे दिया है। हमने ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों से बातचीत की। नक्सल उन्मूलन में स्थानीय पत्रकारों की अहम भूमिका रही।

रायपुर प्रेस क्लब में डिप्टी सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बस्तर में शांति है। बस्तर पंण्डुम , बस्तर ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। प्रदेश की नक्सल पुनर्वास नीति बेहद कारगर रही। लोगों को जागरूक करने स्थानीय बोली, भाषा, रेडियो को महत्व दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment