झाझरकेरा में महिला की मिली खून से लथपथ लाश

SHARE:

मगरलोड। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम झाझरकेरा में नहर नाली के पास खून से लथपथ एक महिला की लाश मिली। इसके चलते क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को ग्राम झाझरकेरा निवासी जमुना बाई साहू ग्राम से 2 किलोमीटर दूर अपने खेत में लगाए फसल गेहूं की रखवाली करने गई थी। इसके बाद वह रात तक वापस घर नहीं लौटी। शनिवार की सुबह खेत पे पास से गुजरे नहर नाली के बाजू खून से लथपथ महिला की लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment