धमतरी। जिले के आमदी में बाजार चौक के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आमदी में बाजार चौक के पास बीती रात करीब 1.30 बजे के आसपास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। अज्ञात वाहन का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया। इसके चलते युवक का कमर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा को आसपास के युवकों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को जिला अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




