पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत, निकाली भव्य कलशयात्रा

SHARE:

धमतरी। गायत्री परिवार सोरिद इकाई ने काली मंदिर के पास चार दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया है। इसका शुभारंभ भव्य कलशयात्रा निकालकर किया गया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप दिलीप नाग ने कहा कि यज्ञ एक पुण्य और परमार्थ का कार्य है, जिससे हमारे चरित्र, चिंतन और विचारधारा में पवित्रता आती है। कलशधारी बहनें बड़ी सौभायशाली है जिन्हें कलश में विराजमान 33 करोड़ देवी देवताओं की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन नारायण कौशिक ने किया। आभार प्रदर्शन रीता बांडे ने किया।

Join us on:

Leave a Comment