तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

SHARE:

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर की ओर से ट्रक आ रही थी। वहीं अंबिकापुर की दिशा में कार जा रही थी। इस दौरान गांधीनगर थाना इलाके के सकालो जंगल के पास ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment