धमतरी। अवैध महुआ शराब परिवहन करते 2 आरोपियों को रूद्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 2400 रूपये बताई जा रही है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना रूद्री में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगरेल डेम पुल के पास दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर रूद्री पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो स्कूटी सवार कमल देव मरकाम और चुम्मन लाल नेताम को रोककर पूछताछ की। जिनके पास से स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 में अवैध रूप से रखी देशी महुआ शराब बरामद हुई। गवाहों के समक्ष कार्यवाही के दौरान आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपीगण के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




