बोल बम सेवा समिति ने किया 74 वें लावारिस शव का अंतिम संस्कार

SHARE:

कुरुद। कुरुद में बोल बम सेवा समिति ने 74 वें लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया। लाश का अंतिम संस्कार कर समिति ने समाज को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कुरुद के नया तालाब किनारे मिले शव को समिति ने अपने दायित्व के तहत अपनाया। कुरुद थाना की अनुमति और पुलिस स्टॉफ की मौजूदगी में लाश का हिन्दू मुक्तिधाम कुरुद में अंतिम संस्कार किया गया। समिति के अध्यक्ष भानु चंद्राकर ने कहा कि हर व्यक्ति को सम्मानजनक विदाई मिलना उसका अधिकार है। हमारा प्रयास है कि कोई भी शव लावारिस न रहे और उसे पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार मिले।

Join us on:

Leave a Comment