धमतरी। सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी , मोबाइल, मोटर साइकिल और ताश पत्ती जब्त किया है। जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे लक्की सिंग भुराणी, पवन साहू, आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा, शेख आसिफ और अफसर खान को गिरफ्तार किया। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 5 मोटर साइकिल, नगदी 3,216 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त किया गया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 83,216 रुपये आंकी गई है। जुआरियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।




