रायपुर में 8 यातायात पुलिस निरीक्षकों का ट्रांसफर, आदेश जारी

SHARE:

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने पर यातायात पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को भनपुरी से तेलीबांधा यातायात थाना, निरीक्षक पारस पटेल को यातायात मुख्यालय से यातायात थाना भाठागांव, निरीक्षक राकेश ठाकुर को यातायात मुख्यालय से यातायात थाना भनपुरी, निरीक्षक भावेश गौतम को यातायात मुख्यालय से यातायात थाना पंडरी, निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को यातायात मुख्यालय से यातायात थाना फाफाडीह, निरीक्षक राजेश सिंह को यातायात मुख्यालय से यातायात थाना शारदा चौक, निरीक्षक मनोज कुमार साहू को यातायात मुख्यालय से यातायात थाना कालीबाड़ी, निरीक्षक अमित कुमार कौशिक को यातायात मुख्यालय से यातायात मुख्यालय प्रभारी (आईटीएमएस, शिकायत सेलम व्हीआईपी ड्यूटी ) पदस्थ किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment