कुरुद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) की तरफ से घोषित युविका चयन सूची ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरुद की कक्षा नवमी की छात्रा नेहा साहू ने इस कठिन प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाई है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर रीजन से केन्द्रीय विद्यालय के मात्र 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें कुरुद की नेहा साहू भी शामिल है।

