कुरूद में रंगमंच व बाउंड्रीवाल निर्माण को मंजूरी, 3.07 करोड़ स्वीकृत

SHARE:

कुरूद। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा बाईपास रोड स्थित जे.डी. कॉलोनी के सामने रंगमंच एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए निविदा को स्वीकृति प्रदान की गई है।
उक्त कार्य के लिए निविदा समिति की बैठक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें प्राप्त निविदाओं का परीक्षण किया गया। समिति की अनुशंसा के आधार पर मेसर्स श्री श्याम कंस्ट्रक्शन, भिलाई की निविदा को सबसे कम दर (एस.ओ.आर. से 4.91 प्रतिशत अधिक) होने पर स्वीकार किया गया। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होंगी |
स्वीकृत निविदा के अनुसार कार्य की संभावित लागत 2 करोड़ 87 लाख 52 हजार 683 रुपये तथा नॉन एस.ओ.आर. मद में 20 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल स्वीकृत राशि 3 करोड़ 7 लाख 52 हजार 683 रुपये है।
प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति 290.66 लाख रुपये के अंतर्गत दी गई है, जबकि शेष अंतर राशि 16 लाख 86 हजार 683 रुपये निकाय निधि से वहन की जाएगी।
नगर पालिका परिषद ने निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रासंगिक नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा किसी भी स्थिति में स्वीकृत राशि से अधिक व्यय न किया जाए।
इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Join us on:

Leave a Comment