रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम जारी किए। इन विद्यार्थियों ने निर्धारित तिथियों पर अपनी वार्षिक परीक्षाएं दी थीं। छात्र परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर क्लिक कर देख सकते हैं। प्रदेश में 12वीं कक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। धमतरी जिले के कंडेल गांव की छात्रा कुसुमलता बिपरे ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। वह स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कंडेल की छात्रा हैं, जहां शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी कड़ी मेहनत का यह परिणाम सामने आया है।



